फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain brought relief from heat, waterlogging increased problems

Faridabad News: बरसात ने दी गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 25 Aug 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from heat, waterlogging increased problems
रविवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश, पूरे दिन सुहाना बना रहा मौसमअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। रविवार को फरीदाबाद में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगातार बरसात ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं जगह-जगह जलभराव ने आमजन की परेशानी भी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
शनिवार को भी बादल खूब बरसे थे और रविवार को भी पूरे दिन मौसम सुहावना रहा। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि प्रशासन की तैयारियों की पोल भी बारिश ने खोल दी। कई इलाकों में नालों की सफाई न होने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन



जगह-जगह जलभराव से यातायात रहा प्रभावित
तेज बारिश के चलते सेक्टर-28, बल्लभगढ़, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बदरपुर बॉर्डर रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से गाड़ियां बंद हो गईं और लोगों को धक्का लगाकर वाहन निकालने पड़े। ऑटो और बाइक चालकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान जगह-जगह जाम की स्थिति भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



घरों के बाहर भरा पानी
शहर के रिहायशी इलाकों में भी पानी घरों के बाहर जमा हो गया। लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर निगम प्रशासन को घेरते रहे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल बारिश के दिनों में यही समस्या दोहराई जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा।


मौसम से राहत मिलते ही बाजारों में दिखी रौनक
बारिश के बाद शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई। कई लोग परिवार के साथ ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम का आनंद लेने बाहर निकल पड़े। चाट, पकौड़ी और गर्म चाय की दुकानों पर भीड़ लग गई। बच्चे बारिश में भीगकर खूब मस्ती करते नजर आए। वहीं, मौसम बदलने से रविवार का अवकाश परिवारों के लिए खास बन गया।

किसानों को मिली राहत
बारिश से किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब खेतों में नमी आने से धान, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह पानी फायदेमंद साबित होगा। किसानों ने उम्मीद जताई है कि यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह बारिश हुई तो फसलों की पैदावार अच्छी होगी।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
लगातार हो रही बरसात के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि बारिश के बाद जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को अपने घरों के आसपास पानी न जमा होने देने, मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी गई है।


अभी बरसते रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में फरीदाबाद सहित दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। सोमवार को भी बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बरसात होने की संभावना है। विभाग ने कहा है कि फिलहाल गर्मी से राहत बनी रहेगी और तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed