{"_id":"68cb005436cc9146ff0f3f75","slug":"railways-installed-pumps-to-drain-water-from-the-underpass-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51587-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे ने अंडरपास से पानी निकालने के लिए लगाया पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे ने अंडरपास से पानी निकालने के लिए लगाया पंप
विज्ञापन
तीन फीट तक पानी हुआ कम, आने जाने लगे लोग
अमर उजाला असर
अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आए अधिकारीसंवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पृथला विधानसभा क्षेत्र में बने गांव असावटी के रेलवे अंडरपास में भरे करीब 5 फीट तक पानी को निकालने का काम शुरू हो गया है। पानी भरा होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। पलवल और फरीदाबाद के बीच आने जाने वालों को कारीब 12 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद रेलवे की ओर से पानी को निकाले के लिए एक पंप को लगा दिया। इससे बुधवार को करीब 3 फीट पानी कम हो गया है। अब इस अंडरपास से वाहन आने जाने लगे हैं।
16 सितंबर के अंक में अमर उजाला में दो जिलों की दूरियां पैदा कर रहा है अंडरपास में भरा पानी शीर्षक से खबर को प्रकाशित की गई थी। इसके बाद विभाग हरकत में आया। गांव असावटी में रहने वाले लोगों ने बताया था कि साल 2020 में रेलवे विभाग की ओर से इस अंडरपास का निर्माण किया गया था। निर्माण से जहां एक और पलवल जिले के रहने वाले लोग आसानी से गांव के रास्ते अंडरपास से बल्लभगढ़ जिले में आ जा सकते थे। उस अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से लोगों को असावटी से डींग या फिर यूं कहे पलवल से बल्लभगढ़ आने के लिए करीब 12 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था। खबर को प्रकाशित करने के बाद रेलवे विभाग की ओर से बुधवार को एक पंप को लगाया गया। टैंकर में पानी भरा कर दूर दराज खाली किया जा रहा है।
गांव असावटी के सरपंच रवि और गांव के रहने वाले कुलदीप ने बताया कि पहले 5 फीट के करीब पानी था जोकि अब 2 फीट तक आ गया है। पंप बृहस्पतिवार को भी लगेगा। अब इस अंडरपास से लोगों ने आवागमन करना शुरू कर दिया है। उनकी रेलवे विभाग से गुजारिश है कि वह इस समस्या का कोई स्थाई समाधान निकाले ताकि लोगों को भविष्य में कोई परेशानी ना हो।