{"_id":"64cceb3f68367f482c0554a6","slug":"railway-station-will-be-redeveloped-under-amrit-bharat-station-scheme-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10687-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास
विज्ञापन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास
पीएम मोदी छह अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे कार्य का शुभारंभ
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह नौ बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ करेंगे।
स्टेशन के दोनों ओर आईकॉनिक भवन बनेंगे, जो स्थानीय कला और संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। इसमें हवाई अड्डों की तरह प्रस्थान और आगमन की अलग-अलग सुविधा होगी। स्टेशन के दोनों तरफ मल्टी लेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) भी होंगे। दोनों तरफ के स्टेशन भवनों को जोड़ने वाले 72 मीटर चौड़े एक सुसज्जित कॉनकोर्स की भी योजना बनाई जाएगी। जिसमें विशाल वातानुकूलित प्रतीक्षा क्षेत्र और फूड कोर्ट की सुविधा होगी।
इसके अलावा, दो 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण भी किया जाएगा। परियोजना पर 262 करोड़ रुपये की लागत का खर्च आएगा और यह पुनर्विकास कार्य 30 महीनों में पूरा होगा। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि इस प्रस्तावित परियोजना की विभिन्न विशेषताएं हैं। दोनों ओर स्थित स्टेशन भवनों के लिए दोनों तरफ से प्रवेश का प्रावधान होगा। लगभग 350 दोपहिया वाहनों और 250 कारों की पार्किंग क्षमता के लिए बहु-स्तरीय कार पार्किंग की व्यवस्था होगी। योजना ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर बनाई गई है। ब्यूरो