{"_id":"69b5afbfb4edbca0d40b6368","slug":"raid-on-two-agencies-of-ballabhgarh-amid-gas-crisis-notice-on-irregularities-found-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65000-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गैस संकट के बीच बल्लभगढ़ की दो एजेंसियों पर छापा, अनियमितता मिलने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गैस संकट के बीच बल्लभगढ़ की दो एजेंसियों पर छापा, अनियमितता मिलने पर नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गैस सिलेंडर की बढ़ती किल्लत के बीच खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को बल्लभगढ़ स्थित उदयदीप और आदर्श गैस एजेंसी पर छापेमारी की। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर दोनों एजेंसियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।
सूचना के आधार पर डीएफएससी कविता सिंह परिहार और निरीक्षक हिमालय कौशिक की टीम ने अचानक कार्रवाई की। टीम को देखते ही एजेंसी कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ कर्मचारी कार्यालय छोड़कर भाग गए। जांच में पाया गया कि एजेंसियां निर्धारित दर से अधिक दाम वसूल रही थीं और मनमाने तरीके से बुकिंग कर पर्चियां जारी की जा रही थीं। वहीं टीम ने डबुआ कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर से कालाबाजारी के लिए रखे 10 गैस सिलेंडर भी जब्त किए हैं। विभाग मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
-- -- -- -- -- --
किसी भी सूरत में कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओवररेटिंग या स्टॉक छिपाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लोग घबराएं नहीं और समस्या होने पर शिकायत करें। कविता सिंह परिहार, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।