फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raid on spa center; seven women and a young man detained.

Faridabad News: स्पा सेंटर पर छापेमारी, सात महिलाएं और एक युवक हिरासत में

Sat, 25 Jul 2026 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Raid on spa center; seven women and a young man detained.
गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायत पर की गई कार्रवाई, रिकॉर्ड और मोबाइल जब्त, स्पा सेंटर कराया बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 रेलवे रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर शनिवार को पुलिस ने करीब चार घंटे तक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सात महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने स्पा सेंटर से रिकॉर्ड, दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
पुलिस का कहना है कि गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायत मिलने पर जांच की गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे रोड, एनआईटी-5 स्थित फैमिली स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में गैरकानूनी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में प्रवेश कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पूरे स्पा सेंटर को अपने नियंत्रण में ले लिया। करीब चार घंटे तक चली जांच के दौरान अंदर मौजूद किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं निकलने दिया गया। पुलिस ने स्पा में मौजूद कर्मचारियों और महिलाओं से पूछताछ की। रजिस्टर, ग्राहकों से संबंधित रिकॉर्ड, दस्तावेज और अन्य सामग्री की जांच की। जांच पूरी होने के बाद सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को सीलबंद कर अपने कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से सात महिलाओं और वहां कार्यरत एक युवक को हिरासत में लिया। उनके पास मौजूद करीब आठ मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस इन मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि स्पा सेंटर में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से एक छोटी बच्ची भी मिली, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची हिरासत में ली गई महिलाओं में से एक की बेटी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्ची का किसी भी कथित गैरकानूनी गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा रही कि स्पा सेंटर में कथित रूप से देह व्यापार के साथ नशीले पदार्थ भी उपलब्ध कराए जाते थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। करीब शाम छह बजे जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर को बंद करा दिया। इस दौरान स्पा सेंटर के बाहर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed