फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raid on hookah bar running in farm house and NIT

Faridabad News: फार्म हाउस और एनआईटी में चल रहे हुक्का बार पर छापा

Thu, 27 Apr 2023 10:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 27 Apr 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Raid on hookah bar running in farm house and NIT
संचालकों के खिलाफ कोटपा और पोइजन एक्ट के तहत केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में पुलिस ने बुधवार रात को दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर हुक्का बार संचालकों पर केस दर्ज किया है। एनआईटी दो इलाके में चल रहे न्यूटलिंडो कैफे में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने रेड कर हुक्का बार मालिक के खिलाफ पोइजन एक्ट तथा तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-19 निवासी देव के रूप में हुई है।
पुलिस को सूचना मिली कि लखानी चौक एनआईटी-दो में न्यूटलिंडो कैफे के नाम से प्रतिबंधित हुक्का बार चल रहा है। एएसआई यशपाल के नेतृत्व में टीम ने रेड कर दी। मौके पर देखा प्रतिबंधित हुक्का सर्व किया जा रहा था। टीम ने मौके से हुक्का व निकोटिन पदार्थ से भरे 4 डिब्बे बरामद कर लिए। पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्हें फ्लेवर्ड हुक्के के नाम से हुक्का दिया जा रहा था। मौके पर पुलिस ने ड्रग कंट्रोल अधिकारी करण सिंह गोदारा को बुलाकर डिब्बों की जांच की तो निकोटिन की मात्रा पाई गई। आरोपी फ्लेवर्ड हुक्का में निकोटिन का इस्तेमाल कर रहे थे। ये सेहत को तेजी से खराब करते हैं। मौके से आरोपी देव को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे मामले में थाना धौज पुलिस ने सिलाखडी रोड स्थित फार्म हाऊस में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मांगर निवासी टीकाराम के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह फार्महाउस की देखरेख का काम करता है।
विज्ञापन

फार्म हाउस में चल रहा था हुक्काबार
पुलिस को सूचना मिली थी कि अरावली क्षेत्र के गांव मांगर-सिलाखडी रोड फार्म हाउस में प्रतिबंधित हुक्का बार चल रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर देखा करीब 15 से 20 लोगों को हुक्का दिया जा रहा था। पुलिस ने मौके से हुक्का व निकोटिन से भरे 7 डिब्बे जब्त कर लिए। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने जांच में बताया कि डिब्बों में निकोटिन की मात्रा है। जांच में सामने आया कि मौके पर पार्टी चल रही थी। हुक्का बार मालिक धर्मवीर नाम का युवक है। आरोपी की तलाश की जा रही है। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने बताया अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे पहले एनआईटी में भी एक हुक्का बार पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed