फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raid on company making spurious oil in the name of Fortune Company

Faridabad News: फॉर्च्यून कंपनी के नाम पर नकली तेल बनाने वाली कंपनी पर छापेमारी

Wed, 09 Aug 2023 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Raid on company making spurious oil in the name of Fortune Company
दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने फॉर्च्यून कंपनी के नाम पर नकली तेल बनाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जल्द दोनों आरोपियों को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ब्रांच प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को टीम ने लकड़पुर क्षेत्र में छापा मारकर फॉर्च्यून कंपनी का नकली तेल बनाने की कंपनी पकड़ी थी। इस टीम में उपनिरीक्षक सुनील, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश मलिक, सहायक उपनिरीक्षक भूपेंदर, मुख्य सिपाही जवाहर, सिपाही अमित, हरपाल, विकास शामिल थे। मामले में बुधवार को गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला निवासी हिमांशु और मध्य प्रदेश के शिवमुखी जिला निवासी विजय बताया है। वर्तमान में दोनों आरोपी सेक्टर-21बी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पांच माह पहले होटल चलाने का काम साथ में करते थे। दो माह से पैसे कमाने के लालच में आकर फॉर्च्यून कंपनी के नाम पर नकली तेल बनाने का काम शुरू किया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed