{"_id":"68812979d47122f29a00c174","slug":"raid-in-factory-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116467-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने सॉस फैक्ट्री पर की छापेमारी, जांच के लिए भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने सॉस फैक्ट्री पर की छापेमारी, जांच के लिए भेजे सैंपल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने सॉस फैक्ट्री पर की छापेमारी, सैंपल लिए गए
- खाद्य विभाग ने तीन में 11 जगह पर छापेमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने बुधवार को जिले के रामनगर थाना कैंप क्षेत्र में स्थित रीना फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री पर छापा मारा। उड़न दस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां टमाटर और मिर्च के बिना ही टमाटर सॉस और चिली सॉस तैयार किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और 4 सैंपल जांच के लिए गए।
जानकारी के अनुसार, रीना फूड प्रोडक्ट नाम की यह वर्कशॉप रीना पत्नी विनोद कुमार द्वारा संचालित की जा रही थी। मौके पर पूछताछ के दौरान फैक्ट्री चलाने का वैध लाइसेंस उपलब्ध कराया गया, जिसे सही पाया गया। फैक्ट्री से लगभग 8500 किलोग्राम टमाटर सॉस, 1000 किलोग्राम ग्रीन चिली सॉस और 500 किलोग्राम सोसा सॉस बरामद किया गया। वहीं, 3000 किलो टमाटर सॉस ''''''''क्रीती'''''''' ब्रांड के तहत पैक किया गया था, जबकि 5000 किलो सॉस खुली अवस्था में 5 लीटर की कैनियों में रखा गया था। इसके अलावा 1000 किलो ग्रीन चिली सॉस बिना किसी ब्रांडिंग के पैक पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके से चार अलग-अलग सॉस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही फैक्ट्री में घरेलू उपयोग वाले चार गैस सिलेंडर भी इस्तेमाल होते पाए गए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक महेश कुमार को मौके पर बुलाकर सिलेंडरों को जब्त किया गया और संबंधित गैस एजेंसी में जमा करा दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले 21 जुलाई को भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया था। उस दौरान जिले की 11 दुकानों का निरीक्षण किया गया था। इन दुकानों से मिठाई, घी, मेवा, नमकीन, दूध उत्पाद समेत अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए थे। सभी सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा गया है। चंडीगढ़ से 21 दिन में रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग इस बार त्योहारों को देखते हुए सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर भी नजर बनाए हुए है। विशेष रूप से मेवा घेवर, घी, तेल और अन्य तले हुए सामान की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
-- -
त्यौहार के सीजन को देखते हुए विभाग लगातार निरीक्षण कर रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन तक शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंच सके।– राजेश वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पलवल