फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rahul Gandhi attempts to tarnish India's image abroad: Archana Gupta

विदेश में भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश करते हैं राहुल गांधी:अर्चना गुप्ता

Mon, 06 Jul 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi attempts to tarnish India's image abroad: Archana Gupta
फरीदाबाद अमृता अस्पताल में पहुंची भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता स्वागत समारोह में अन्
हरियाणा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता फरीदाबाद पहुंचीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता रविवार को फरीदाबाद पहुंचीं। जहां केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर ने उनका स्वागत किया। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना करते हुए देश के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि प्रभावित होती है।

प्रदेशाध्यक्ष ने हरियाणा की राजनीति का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवार को प्राथमिकता दी गई, जबकि वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा जैसे नेताओं की उपेक्षा हुई। उनका कहना था कि इससे कांग्रेस की महिला नेतृत्व के प्रति सोच भी उजागर होती है।
विज्ञापन


भाजपा संगठन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर अर्चना गुप्ता ने कहा कि इतने बड़े संगठन में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हैं। संगठन की एकजुटता ही भाजपा की लगातार चुनावी सफलता का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रदेशाध्यक्ष की कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। वहीं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व राज्य मंत्री राजेश नागर के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार में हुए कार्यों की जानकारी व भविष्य की योजनाओं के स्टेटस की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed