Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ragistry

Faridabad News: ऑनलाइन काम का सपना रहा अधूरा, अब तक नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री

Tue, 04 Nov 2025 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
ragistry
- कर्मचारी नई प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं
विज्ञापन

- होडल और हसनपुर तहसील में पसरा रहता है सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। हरियाणा दिवस के अवसर पर एक नवंबर को मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर की सभी तहसील व उप तहसीलों में पेपरलेस ऑनलाइन रजिस्ट्री होने की घोषणा की थी। उसके बाद अधिकांश तहसील कार्यालयों में फिलहाल कार्य ठप है। होडल और हसनपुर के तहसील कार्यालयों में भी एक नवंबर से मंगलवार तक एक भी जमीनी रजिस्ट्री का कार्य नहीं हो सका है। आनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से शुरू नहीं होने के कारण तहसील कार्यालय में भी पूरा दिन सन्नटा पसरा रहता है।
सरकार को हो रहा राजस्व का नुकसान : गौरतलब हैं कि सीएम सैनी ने हरियाणा दिवस पर प्रदेश की सभी तहसील व उप तहसीलों में पेपरलेस ऑनलाइन रजिस्ट्री की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्री की औपचारिकता पूरी कराने के बाद व्यक्ति को तहसील कार्यालय में मात्र फोटो कराने के लिए जाना होगा। सरकार की आनलाइन रजिस्ट्री की घोषणा के बाद से कार्यालयों में तैनात कर्मचारी भी अभी पूरी तरह से प्रक्रिया को आगे नहीं बढा पा रहे हैं। रजिस्ट्री कराने के लिए टोकन कई बार लग जाता है तो कई बार नहीं लग पा रहा है। जिसके कारण आगे की प्रक्रिया ठप पडी हुई है। कस्वा हसनपुर और होडल तहसील कार्यालय में प्रतिदिन सरकार को लगभग 13 से 15 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ती होती है। नई प्रक्रिया के कारण रजिस्ट्री का कार्य ठप पडा हुआ है।
विज्ञापन


कंप्यूटर द्वारा पेपरलेस पोर्टल पर अपॉइंटमेंट बुक करते समय प्रथम व द्वितीय पार्टी में एक नाम के अतिरिक्त दूसरा नाम एड नहीं हो रहा है तो कुछ के टोकन नहीं लग पा रहे हैं। जिन लोगों ने रजिस्ट्री कराने से पहले टोकन लिया हुआ था लेकिन तहसील में रजिस्ट्री न होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। लोगों का कहना था कि सरकार द्वारा नई पॉलिसी के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्री किए जाने के बाद पता नहीं उनके द्वारा खरीदे गए लाखों रुपये के स्टांप पेपरों का क्या होगा, पैसे वापस मिलेंगे या नहीं। उधर तहसील परिसर में रजिस्ट्री लिखने का कार्य करने वाले अर्जीनवीस और स्टाम्प वेंडर भी असमंजस की स्थित में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपरलेस ऑनलाइन रजिस्ट्री की घोषणा के बाद से होडल और हसनपुर तहसील कार्यालय में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियेां द्वारा जूनियर प्रोग्रामर को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दो से तीन दिन में कंप्यूटर द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद तहसील कार्यालय में काम होना शुरु हो जाएगा। -अनिल कुमार, तहसीलदार





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed