{"_id":"69adc5b1ddafab883f0e7307","slug":"radharaman-bohra-became-the-head-of-the-brahmin-sabha-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64494-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ब्राह्मण सभा के प्रधान बने राधारमण बोहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ब्राह्मण सभा के प्रधान बने राधारमण बोहरे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फतेहपुर बिल्लोच स्थित ब्राह्मण भवन में रविवार को आयोजित बैठक में ब्राह्मण सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राधारमण बोहरे को सभा का प्रधान और दिनेश शांडिल्य को महासचिव चुना गया।
नई कार्यकारिणी में सोमदत्त कौशिक को वरिष्ठ उपप्रधान, रामप्रकाश वशिष्ठ को उपप्रधान तथा केशव शांडिल्य को कनिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। सचिन शांडिल्य को सहसचिव और विकास वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा आनंद भारद्वाज को मीडिया प्रभारी, हेमंत शांडिल्य को ऑडिटर और प्रमोद वशिष्ठ को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सभा के संगठनात्मक और चुनावी कार्यों के संचालन के लिए सलाहकार समिति का भी गठन किया गया, जिसमें नरेश वत्स, अश्वनी शांडिल्य (एडवोकेट), वेद प्रकाश शांडिल्य, हरि प्रधान, बाबूराम वशिष्ठ, उदयचंद शर्मा, शिव कुमार शांडिल्य, विजय भारद्वाज, सौ प्रसाद शर्मा और बाबूलाल वकील को शामिल किया गया।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।