{"_id":"6ab6c228d82e7f824a0022a4","slug":"radha-ranis-chhathi-mahotsav-celebrated-with-great-fanfare-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81002-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धूमधाम से मनाया राधा रानी का छठी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धूमधाम से मनाया राधा रानी का छठी महोत्सव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। श्री राधे मित्र मंडल की ओर से चावला कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में राधा रानी का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के भजनों पर नाच-गाकर उत्सव का आनंद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
अनुराधा शर्मा ने बताया कि श्री राधे मित्र मंडल के महिला संकीर्तन मंडल की ओर से विशेष बधाई उत्सव और संकीर्तन प्रस्तुत किया गया। फरीदाबाद की मनीषा दहिया ने ‘मुझे अपने ही रंग में रंग ले मेरे श्याम सांवरे’ भजन की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए।
बधाई उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर राधा-कृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा।