फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Quality of petrol pump's CCTV is bad, scooty rider's face blurred, police on the lookout.

Faridabad News: पेट्रोल पंप के सीसीटीवी की गुणवत्ता खराब, स्कूटी सवार का चेहरा धुंधला, तलाश में पुलिस

Wed, 22 May 2024 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Quality of petrol pump's CCTV is bad, scooty rider's face blurred, police on the lookout.
दिल्ली के चार एटीएम से पैसे निकालने की बदमाशों ने की थी कोशिश, पासवर्ड गलत होने से हुए थे नाकाम
विज्ञापन

परिजन का आरोप- फरीदाबाद पुलिस का पहले रवैया था खराब, मामला हाईलाइट होने के बाद किया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्टोन क्रैशर व्यापारी राजीव मित्तल अपहरण मामले में पुलिस स्कूटी सवार की तलाश में लगी है। बेटी को लेने के लिए सेक्टर-11 स्थित पेट्रोल पंप के पास इंतजार कर रहे व्यापारी की स्कार्पियो में एक स्कूटी सवार ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने स्कूटी सवार की तलाश में पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन उसकी गुणवत्ता खराब होने के कारण पुलिस को स्कूटी सवार के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी। फुटेज में स्कूटी सवार का चेहरा धुंधला नजर आ रहा है। इस मामले में आला अधिकारियों ने सेक्टर-8 थाना पुलिस के साथ ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच को भी केस सौंपा है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुकेश कॉलोनी निवासी राजीव मित्तल को बदमाश अगवा कर दिल्ली के रास्ते कालिंदी कुंज होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे ले गए थे। इस दौरान बदमाशों ने राजीव से उनके डेबिट कार्ड का पासवर्ड पूछा। इसके बाद आरोपी दिल्ली के एटीएम में पैसे निकालने गए थे। यहां पर पिन गलत होने पर वह दोबारा से व्यापारी के पास आए और झूठ बोलने की बात कहकर जमकर पिटाई की। इस बार दोबारा डेबिट कार्ड का पिन पूछा और एक अन्य एटीएम में पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन दोबारा पिन गलत होने पर आरोपियों ने उन्हें दोबारा जमकर पीटा। इस तरह उन्होंने लगभग 4 बार प्रयास किया, लेकिन पिन गलत होने से कार्ड ब्लॉक हो गया।
विज्ञापन

राजीव के मित्र राजेश सिंघल ने बताया कि घटना वाली रात को फरीदाबाद पुलिस ने उनकी कोई भी मदद नहीं की। ग्रेटर नोएडा में उनके मिलने के बाद भी फरीदाबाद पुलिस मामला दर्ज करने में आना-कानी कर रही थी। दूसरी तरफ, यूपी पुलिस ने उनकी बड़ी सहायता की। इस दौरान मामला जब मीडिया में हाईलाइट हो गया, तब जाकर फरीदाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और फुर्ती दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रास्ते में खरीदी थी शराब
राजीव मित्तल का पर्स छीनने के बाद उसमें रखे 2500 रुपये से आरोपियों ने बीयर खरीदी थी। रात को करीब साढ़े चार घंटे तक आरोपी शराब पीते रहे और उन्हें पीटते हुए एनसीआर भर में घूमते रहें। इस दौरान आरोपियों ने उनके सिर पर बीयर की बोतल भी फोड़ दी थी।

---

एटीएम के सीसीटीवी के कैमरों को होगी जांच
दिल्ली में राजीव मित्तल का डेबिट कार्ड लेने के बाद बदमाशों ने दिल्ली के एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की थी। आरोपियों ने जहां-जहां पर भी एटीएम का प्रयोग किया है, क्राइम ब्रांच और पुलिस उस एटीएम के कैमरों की जांच कर रही है। इससे आरोपियों की पहचान कर उनकी धड़-पकड़ की जा सके।
----

तीन राज्यों के कैमरों की जाएगी जांच
आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन राज्यों की पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों को जांच की जाएगी। आरोपी कारोबारी का अपहरण करने के बाद हरियाणा के फरीदाबाद जिले से दिल्ली के रास्ते उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा तक लेकर गए। तीनों राज्यों की ओर से लगाए गए कैमरों की जांच की जाएगी। परी चौक पर सड़क हादसा होने के बाद आरोपियों की साफ फोटो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई होगी उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
---
बदमाश आपस में ले रहे थे किसी मोहित का नाम

व्यापारी राजीव ने बताया कि अपहरण के दौरान आरोपी एक को मोहित के नाम से बुला रहे थे। शक है कि मोहित मुख्य आरोपी हो सकता है। राजीव का कहना है कि आरोपियों के सामने आने पर वह पहचान लेंगे क्योंकि किसी भी आरोपी ने मुंह नहीं ढका था।

----
लोकसभा चुनावों की वजह से पिस्टल थाने में की थी जमा
राजीव मित्तल ने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल रखी हुई थी। लोकसभा चुनावों की वजह से थाने में हथियार जमा कराने पड़ते हैं। ऐसे में उन्होंने भी अपनी पिस्टल जमा कर रखी थी। राजीव ने कहा कि घटना वाली रात यदि उनके पास पिस्टल होती तो शायद वह अपना बचाव बदमाशों से कर पाते।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed