फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Python found in Mirzapur STP, employees terrified

Faridabad News: मिर्जापुर एसटीपी में निकला अजगर, कर्मचारियों में दहशत

Fri, 22 Aug 2025 10:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Python found in Mirzapur STP, employees terrified
किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर के 80 एमएलडी मिर्जापुर एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) में बृहस्पतिवार को अचानक एक बड़ा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। प्लांट पर काम कर रहे कर्मचारियों ने जब इस विशालकाय अजगर को देखा तो दहशत में आकर इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।


कर्मचारियों ने बताया कि अजगर सीवेज टैंक के किनारे से रेंगता हुआ बाहर निकला था। अचानक उसकी झलक मिलने से सभी डर गए और कामकाज भी कुछ समय के लिए ठप हो गया। बताया जा रहा है कि यह अजगर कई फीट लंबा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को भी अलर्ट किया गया है ताकि अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि सीवेज प्लांट के आसपास गंदगी और झाड़ियों की भरमार होने के कारण अक्सर जंगली जीव यहां तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed