फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pure drinking water will be available from all four tanks in village Sakras

Faridabad News: गांव साकरस में चारों टेंकों से मिलेगा शुद्ध पेयजल

Mon, 16 Feb 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pure drinking water will be available from all four tanks in village Sakras
-गांव के लिए बड़ी उपलब्धि, ग्रामीणों को मिलेगी पेयजल समस्या से निजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। साकरस गांव के लिए रविवार का दिन उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। कई सालों से चली आ रही खारे और बोरवेल के पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। ग्रामीणों के द्वारा लगातार इस कार्य के लिए जो प्रयास किए गए वह अब सार्थक हो गया। गांव के चारों वाटर सप्लाई टैंकों को रेनीवेल योजना से जोड़ने की आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है।

गौरतलब है कि गांव में कुल चार पानी के टैंक हैं, जिनमें से अब तक केवल दो टैंकों में ही रेनीवेल का मीठा पानी उपलब्ध था, जबकि बाकी दो टैंकों में बोरवेल का खारा पानी सप्लाई किया जाता था। इससे गांव के कई मोहल्लों के लोगों को पानी की गुणवत्ता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि सभी टैंकों को रेनीवेल लाइन से जोड़ा जाए ताकि पूरे गांव को एक समान और शुद्ध पेयजल मिल सके। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगातार प्रयास करते हुए अधिकारियों से मुलाकातें की, ज्ञापन दिए और समस्या को प्रमुखता से उठाया। आखिरकार अब इस मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
विज्ञापन

शेष दो टैंकों को भी रेनीवेल लाइन से जोड़ने की अनुमति मिल चुकी है और जल्द ही इसका टेंडर जारी होने वाला है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद गांव के चारों टैंकों में रेनीवेल का साफ, मीठा और स्वास्थ्यवर्धक पानी पहुंचेगा। इससे न केवल पानी की कमी दूर होगी बल्कि खारे पानी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी ग्रामीणों को राहत मिलेगी। चारों टैंकों से समान रूप से सप्लाई होने पर हर मोहल्ले और हर घर तक पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। ग्रामीणों ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है और इसे गांव के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
वर्जन

पानी की समस्या को देखते हुए दो टैंकों में पानी आपूर्ति के लिए एस्टीमेट बनाया गया था। एस्टीमेट स्वीकृत हो चुका हैं। 10 दिनों में टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। गांव को लोगों को रेनवाल का मीठा पानी मिलेगा।
इमरान खान, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed