फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Punhana to get division status, three new sub-divisions to be started soon

Faridabad News: पुन्हाना को डिवीजन का दर्जा, तीन नए सब डिवीजन जल्द होंगे शुरू

Thu, 19 Feb 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Punhana to get division status, three new sub-divisions to be started soon
-गर्मियां शुरू होने से पहले लोगों को मिली बिजली विभाग की बड़ी सौगात
विज्ञापन



-उजीना, साकरस व रोजकामेव में बनेंगे तीन सब डिवीजन
शेरसिंह डागर
नूंह। इस बार गर्मी के मौसम में मेवात के लोगों को बिजली संकट से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए सब डिवीजन शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें उजीना, साकरस और रोजका मेव शामिल हैं। वहीं पुन्हाना को डिवीजन का दर्जा दिया जाएगा।

लंबे समय से क्षेत्र के लोग बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज स्थित कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर थे। फॉल्ट ठीक कराने, नए कनेक्शन, बिल सुधार या ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी शिकायतों के निस्तारण में देरी आम बात थी। अब नए प्रशासनिक ढांचे के तहत स्थानीय स्तर पर ही अधिकांश समस्याओं का समाधान संभव होगा।
विज्ञापन




- सिस्टम में आएगा संरचनात्मक सुधार :

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नए सब डिवीजनों के गठन से कार्यक्षेत्र छोटा होगा, जिससे निगरानी बेहतर होगी और लाइन लॉस पर नियंत्रण किया जा सकेगा। फॉल्ट अटेंड करने वाली टीमें नजदीक रहेंगी, जिससे ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग की समस्या पर तेजी से कार्रवाई हो सकेगी। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग कई गुना बढ़ जाती है। पिछले वर्षों में मेवात क्षेत्र में लो-वोल्टेज, लंबी कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में यह कदम आगामी गर्मी को देखते हुए अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- लंबे समय से उठ रही थी मांग :

क्षेत्र में अलग सब डिवीजन और डिवीजन बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे को कई बार उठाया। नूंह विधायक आफताब अहमद ने भी उच्च अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की बढ़ती आबादी और बिजली लोड का हवाला देते हुए नए सब डिवीजन बनाने की मांग रखी थी। जानकारों का कहना है कि प्रशासनिक पुनर्गठन से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि विभाग की जवाबदेही भी तय होगी।



- हजारों उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ :

नए सब डिवीजन बनने से हजारों घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी और बिजली आपूर्ति अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। यदि तय समयसीमा में स्टाफ तैनाती और संसाधनों की व्यवस्था पूरी कर दी जाती है, तो यह फैसला मेवात की बिजली व्यवस्था के लिए एक बड़ा सुधार साबित हो सकता है। गर्मी दस्तक देने ही वाली है, ऐसे में लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि नई व्यवस्था जमीन पर कितनी तेजी और प्रभावी ढंग से लागू होती है।

-------

हमने इस मांग को उच्च अधिकारियों के सामने चंडीगढ़ में रखा था। जिस पर अमल हुआ और तीन सब डिवीजन और पुनहाना को डिवीजन का दर्जा मिल गया है। इसके लिए आधिकारिक तौर पर पत्र जारी किया जा चुका है, जल्द ही यह अमल में आ जाएंगे ।


आफताब अहमद, विधायक नूंह।
-------

उजीना, साकरस व रोजका मेव को सब डिवीजन बनाया गया है। पुन्हाना को डिवीजन का दर्जा दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। वही स्टाफ को भी कुछ राहत मिलेगी। निश्चित तौर पर इस निर्णय से जिले की बिजली व्यवस्था बेहतर बनेगी।

- कुलदीप यादव, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed