फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pump operator murdered with an iron rod in Faridabad

शराब पार्टी में बहा खून: पंप ऑपरेटर की लोहे की रॉड से हत्या, इस बात पर शुरू हुआ था विवाद; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 11:10 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 16 Jul 2026 11:10 PM IST
सार

एनआईटी-4 स्थित सीवरेज पंप पर पंप ऑपरेटर जयप्रकाश (55) की साथी इलेक्ट्रीशियन सोनू ने लोहे की रॉड से हत्या कर दी। पत्नी पर टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Pump operator murdered with an iron rod in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

एनआईटी-4 स्थित नगर निगम के सीवरेज डिस्पोजल पंप पर कार्यरत पंप ऑपरेटर की उसके ही साथी इलेक्ट्रीशियन ने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जयप्रकाश (55) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से राजस्थान का निवासी था और एनआईटी-4 स्थित नगर निगम के सीवरेज डिस्पोजल पंप परिसर में बने कमरे में रहता था। उसके साथ इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत सोनू भी मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि जयप्रकाश ने सोनू की पत्नी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुस्से में आकर सोनू ने पास पड़ी लोहे की रॉड से जयप्रकाश के सिर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश कमरे में ही गिर पड़ा, जबकि आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर वहां से चला गया। करीब चार घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो जयप्रकाश की मौत हो चुकी थी।

इसके बाद सोनू ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed