फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pulkit won master badminton champinship

मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुलकित ने आशीष को हराया

Mon, 01 Mar 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
pulkit won master badminton champinship
फरीदाबाद। सेक्टर-7 स्थित केएल महता दयानंद स्कूल में दूसरी फरीदाबाद मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न हुई। इसमें उद्यमी सूबे सिंह मान मुख्य अतिथि उपस्थित थे। दो दिवसीय चैंपियनशिप का समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 35 प्लस में सिंगल मुकाबले में पुलकित ने आशीष को हराया। 35 डबल्स में राकेश और पुलकित ने मनु तेवतिया और कुलदीप अत्री को हराया। 40 प्लस सिंगल में सुभद्ररी ने पुष्पेंद्र नागर को शिकस्त दी। 40 प्लस डबल्स में संजय नागर और हेमंत चौधरी ने दीपक दीवान और मनोज शर्मा को हराया। 45 प्लस सिंगल में विनीत शर्मा ने हेमंत शर्मा को हराया तो वहीं, 45 डबल में हेमंत शर्मा और विनीत शर्मा ने संजीव मगन और राजन बरार को हराया।
विज्ञापन

50 प्लस सिंगल में तरुण बेदी ने संजीव मगन को हराया। 50 प्लस डबल संजय सपरा और संजीव मगन ने सूबे सिंह मान और एमके सपरा को हराया। 55 प्लस सिंगल में एमके सपरा ने संजय सपरा को हराया। 55 प्लस डबल में संजय सपरा और जीएस जाखड़ ने महेंद्र सपरा ओर संजय तेवतिया को हराया। 60 प्लस सिंगल में रवि कालरा ने इंद्रजीत को हराया। 60 डबल में इंद्रजीत, इंदरजीत और राकेश पंजाबी ने हरीश यादव और भारद्वाज को हराया। 65 डबल में डीके जैन ओर एन के जैन ने रवि कालरा और डॉक्टर भारद्वाज को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed