{"_id":"69026e2698365a1fdd0dc0f0","slug":"pucca-roads-will-be-built-till-hathins-farms-process-of-construction-of-17-routes-started-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118885-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हथीन के खेतों तक बनेंगे पक्के रास्ते, 17 मार्गों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हथीन के खेतों तक बनेंगे पक्के रास्ते, 17 मार्गों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
दो लाख से अधिक आबादी को मिलेगा सीधा फायदा
खेतों से मंडियों तक फसल पहुंचाने में राहत मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। ग्रामीण विकास और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खेत खलिहान योजना के तहत हथीन खंड के 17 ग्रामीण रास्तों को पक्का बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इन रास्तों के निर्माण के लिए सम्बन्धित गांवों से राजस्व प्रारूप और विस्तृत प्रस्ताव मांगे हैं। इससे इलाके के किसानों को खेतों से अनाज मंडियों तक फसल पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि इन सभी मार्गों का निर्माण हरियाणा विपणन बोर्ड द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी दिशा में यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। रास्तों की लंबाई 300 मीटर से लेकर 2 किलोमीटर तक रहेगी। निर्माण पूरा होने पर लगभग दो लाख ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
इन गांवों के रास्ते होंगे पक्के
विधायक ने बताया कि जिन गांवों में रास्ते पक्के किए जाएंगे, उनमें गहलब, कलसाड़ा, आलीमेव, कौंडल, घरोट, पोंडरी, बिघावली, जनाचौली, फुलवाड़ी, मंडकौला, किशोरपुर, अहरवां, मानपुर, पहाड़ी, बहीन और अंधोप शामिल हैं। इन क्षेत्रों के किसानों और ग्रामीणों ने लंबे समय से इन रास्तों को पक्का किए जाने की मांग कर रखी थी। बारिश के दौरान कीचड़ और खराब रास्तों के चलते आवाजाही बेहद मुश्किल होती थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने सभी सम्बन्धित ग्राम सचिवों को दस्तावेज और आवश्यक प्रारूप जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दस्तावेज पूरे होते ही मार्गों के पक्के निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा और स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव ने बताया कि विभाग तेजी से सभी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है और जल्द ही प्रारूप व दस्तावेज हरियाणा विपणन बोर्ड को भेज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि किसानों और ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके।
ग्रामीणों में इस घोषणा को लेकर खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि रास्ते पक्के हो जाने से खेती-किसानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कामों में आसानी होगी और क्षेत्र की तरक्की को गति मिलेगी।