फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public Works Department built road three years ago they forgot to remove the electric poles

बीच सड़क मौत 'खड़ी' है: लोक निर्माण विभाग का कमाल देखें तीन साल पहले बनाई सड़क; बिजली के खंभों को हटाना भूल गए

Wed, 26 Jun 2024 07:10 PM IST
Vikas Kumar हेमलता रावत, अमर उजाला, बल्लभगढ़
हेमलता रावत, अमर उजाला, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 Jun 2024 07:10 PM IST
सार

विभाग की ओर से बिजली के खंभों को हटाए बिना ही सड़क का निमार्ण कार्य पूरा कर दिया गया। तीन साल बीत जाने के बाद भी आज तक बिजली के खंभों को हटाया नहीं गया।

विज्ञापन
Public Works Department built road three years ago they forgot to remove the electric poles
बीच सड़क खड़े बिजली के पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित गांव शाहजहांपुर से यूपी में बसे गांव अट्टा फतेहपुर तक तीन साल पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से मुख्य सड़क को बनाया गया था। उस समय सड़क के बीच में बिजली के कुछ खंभे आ रहे थे। विभाग की ओर से बिजली के खंभों को हटाए बिना ही सड़क का निमार्ण कार्य पूरा कर दिया गया। तीन साल बीत जाने के बाद भी आज तक बिजली के खंभों को हटाया नहीं गया। इसी वजह से मुख्य सड़क से गुजरने वाले लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या के बारे में कई बार बिजली विभाग और लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया जा चुका है।

विज्ञापन

गांव शाहजहांपुर के पूर्ण सरपंच नाहर सिंह ने बताया कि उनका गांव जिला फरीदाबाद के अंतिम छोर पर बसा हुआ है। उनके गांव से एक रास्ता यूपी राज्य में बसा गांव अट्टा फतेपुर और लथीपुर को जा रहा है। उनके गांव से करीब तीन किलोमीटर सड़क की जर्जर हालत होने की वजह से हरियाणा से यूपी जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी। तीन साल पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से गांव शाहजहांपुर से गांव अट्टा फतेहपुर और गांव लथीपुर के लिए लिंक रोड का निर्माण किया गया। इस सड़क के बनने से यूपी जाने वाले लोगों को काफी सुविधा हो गई। उस समय इस सड़क के बीच में कुछ बिजली के खंभे आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण के दौरान विभाग ने कहा कि बाद में बिजली विभाग को पत्र लिखकर हटा दिए जाएंगे, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी सड़क के बीच व मोड़ पर लगे बिजली के खंभों को आज तक शिफ्ट नहीं किया गया है। जिसके चलते इस सड़क से गुजरने वाले लोगों के साथ आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। उनकी ओर से इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है।

विज्ञापन

विभाग को नहीं है कोई भी जानकारी
बिजली विभाग के बदरौला डिवीजन के उप-विभागीय अधिकारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि अगर किसी सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाता है तो उससे पहले उनकी ओर से एक पत्र बिजली विभाग को दिया जाता है। जिसमें कारण बताया जाता है कि सड़क के बीच में बिजली के खंभे आ रहे हैं कृपया उनको शिफ्ट कर दिया जाए। उन खंभों को शिफ्ट करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से ही पैसा उनके विभाग में जमा किया जाता है। इस सड़क को लेकर उनके पास कोई भी जानकारी विभाग की ओर से नहीं आई है। वहीं लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू का कहना है कि इस सड़क के बीच में कोई भी बिजली का खंभा नहीं है, जो भी खंभे हैं, वह सड़क के चौराहे व कोने पर हैं। अगर ऐसा तो इसके बारे में बिजली विभाग को लिखा जाएगा।

लोगों से बातचीत
इन बिजली के खंभों की वजह से कई छोटे व बड़े हादसे हो चुके हैं। लोगों की ओर से कई बार विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। - नाहर सिंह भाटी, पूर्ण सरपंच गांव शाहजहांपुर

वैसे तो इस सड़क पर लाइट लगी हुई है। वहीं कई बार लाइट खराब व बंद होने की वजह से रात के समय दुपहिया वाहनों के हादसा होने का डर लगा रहता है। - रोहताश भाटी, गांववासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed