फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public will give a befitting reply to Rs 200 crore scam in corporation: Deependra Hooda

निगम में 200 करोड़ के घोटाले का करारा जवाब देगी जनता : दीपेंद्र हुड्डा

Fri, 28 Feb 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Public will give a befitting reply to Rs 200 crore scam in corporation: Deependra Hooda
कहा, फरीदाबाद सबसे ज्यादा टैक्स देता है फिर भी शहरवासियों को न तो साफ हवा न साफ पानी, न सफाई, न ही अच्छी सड़कें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में तिगांव क्षेत्र में बदरपुर बाईपास से बसंतपुर, सेहतपुर, पल्ला से होते हुए मथुरा रोड तक रोड शो किया। उन्होंने एनआईटी विधान सभा में झाड़सैंतली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नगर निगम में 200 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए जनता से इसका जवाब देने का आह्वान किया।

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उनका ट्रिपल इंजन घोटाले पर घोटाले किए जा रहा है। सरकार जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बजाए खबरों को दबाने और घोटालेबाजों को बचाने की कोशिशें करती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि घोटाले में कागजों पर ही काम हो गया, बिना काम कराए ही पेमेंट कर दी गई। उन्होंने हार्डवेयर-प्याली पेरिफेरी रोड निर्माण में 16 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। लोगों पर लाखों रुपये के प्रापर्टी टैक्स थोप दिए गए, अब जनता उनका जवाब देगी।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद सबसे ज्यादा टैक्स देता है लेकिन लोगों को न तो साफ हवा मिलती है, न साफ पानी, न साफ सफाई, न ही अच्छी सड़कें। फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर नरक सिटी में बदल दिया। साफ-सफाई का इतना बुरा हाल है कि जरा सी बारिश होते ही सारी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। पानी जमा होने के चलते शहर का अधिकांश हिस्सा तालाब के रूप में तब्दील हो जाता है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी अंडरपास हो या ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास ज्यादातर अंडरपास जलमग्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फरीदाबाद के चारों तरफ टोल लगाकर वसूली हो रही है, प्रदूषण के हालात बेकाबू हैं। उन्हाेंने जनसभा में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर विधायक आफताब अहमद, विधायक रघुबीर तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, विवेक प्रताप, उदय करण दलाल, मुकेश हेतराम डागर, मुकेश शर्मा, रिंकू चंडीला, सुमित गौड़, वेदपाल दायमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed