फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public hearing on sand mining project in Yamuna on October 5

Faridabad News: यमुना में रेत खनन परियोजना पर 5 अक्टूबर को जनसुनवाई

Sun, 13 Sep 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Public hearing on sand mining project in Yamuna on October 5
99.66 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रतिवर्ष 37 लाख मीट्रिक टन रेत खनन का प्रस्ताव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। गांव अमीपुर में यमुना नदी के तल से रेत खनन की प्रस्तावित परियोजना को लेकर 5 अक्तूबर को पर्यावरणीय जनसुनवाई होगी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से यह जनसुनवाई सुबह 11 बजे परियोजना स्थल पर आयोजित की जाएगी। परियोजना मैसर्स इन्फिनिटी मिनरल्स की ओर से नीरज गुप्ता के माध्यम से प्रस्तावित है। इसके तहत 249.15 एकड़ यानी 99.66 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रतिवर्ष 37 लाख मीट्रिक टन रेत खनन का प्रस्ताव है। परियोजना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने के उद्देश्य से परियोजना प्रस्तावक ने जनसुनवाई कराने के लिए बोर्ड में आवेदन किया था। पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना-2006 और इसके संशोधनों के प्रावधानों के तहत बोर्ड जनसुनवाई आयोजित कर रहा है।

आमजन से मांगे सुझाव और आपत्तियां

बोर्ड ने परियोजना से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के निवासियों, पर्यावरण समूहों, आमजन और अन्य संबंधित लोगों से पर्यावरणीय पहलुओं को लेकर सुझाव, टिप्पणियां और आपत्तियां मांगी हैं। लोग 5 अक्तूबर को जनसुनवाई में पहुंचकर मौखिक या लिखित रूप में अपनी बात रख सकेंगे। इसके अलावा जनसुनवाई की सूचना प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर लिखित सुझाव या आपत्तियां अध्यक्ष, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सी-11, सेक्टर-6, पंचकूला और क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फरीदाबाद को पंजीकृत डाक से भेजी जा सकती हैं।
विज्ञापन


कार्यालयों और वेबसाइट पर उपलब्ध रिपोर्ट

परियोजना की कार्यकारी सारांश रिपोर्ट और पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) अध्ययन रिपोर्ट बोर्ड के मुख्यालय और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा रिपोर्ट उपायुक्त / अतिरिक्त उपायुक्त फरीदाबाद, अध्यक्ष जिला परिषद, संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केंद्र, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद और क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फरीदाबाद के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस को कार्यालय समय में देखी जा सकती है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह का यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। परियोजना से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए क्षेत्रीय कार्यालय, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फरीदाबाद से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article