Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public distressed by anti-people policies

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान: प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह

Fri, 13 Nov 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Public distressed by anti-people policies
भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान: प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंहअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता सतीश भड़ाना के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। उनके आगमन को लेकर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। लोकतंत्र में वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन वोट चोरी और मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। किसान, युवा, व्यापारी समेत हर वर्ग समस्याओं से जूझ रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार की नीतियों का विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नेता नितिन सिंगला, राजकुमार, चौधरी प्रेमा, सूरज वर्मा, महावीर, कर्मबीर सिंटो, मनीष, अनिल, ललित, आदिश, भीम देव भड़ाना और सुमित भड़ाना सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed