फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public anger erupts over electricity and water crisis; roads from the highway to residential colonies face traffic jams.

Faridabad News: बिजली-पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, हाईवे से कॉलोनियों तक जाम की सड़कें

Sat, 24 Oct 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Public anger erupts over electricity and water crisis; roads from the highway to residential colonies face traffic jams.
बिजली कर्मियों की हड़ताल से शहर में मचा हाहाकार, यातायात बाधित रहा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में बिजली-पानी का संकट गहरा गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। बल्लभगढ़ हाईवे से लेकर कॉलोनियों की अंदरूनी सड़कों तक लोगों ने जाम लगाकर विरोध जताया। कई जगह करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। शहर के अलग-अलग 10 इलाकों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश जताया। बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर लोगों ने प्रदर्शन कर धरना दिया।
लोगों ने एनआईटी-3 मस्जिद चौक पर महिलाओं ने मानव शृंखला बनाकर सड़क जाम कर दी और पत्थर रखकर वाहनों का रास्ता रोक दिया। सेक्टर-3, एनआईटी-एक मार्केट, एनआईटी-दो, एयरफोर्स रोड, पाली पीर कॉलोनी और सेक्टर-21 में भी लोगों ने सड़क पर उतरकर बिजली संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोहना पुल के पास सोहना रोड पर भी जाम लगाकर विरोध जताया गया। लोगों का कहना था कि बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पाए और स्कूटी चार्ज करने में भी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल को लेकर हुई। बिजली नहीं आने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में लोगों को पीने के पानी की एक बोतल के लिए 50 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। बिजली संकट का असर कारोबार पर भी पड़ा है। फैक्टरियों में उत्पादन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित होने से उद्यमियों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


विधायक के कार्यालय पर प्रदर्शन, बिजलीघर पहुंचे लोग
टीटू कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात को ही लोगों ने जाम लगाकर विरोध जताया था। शुक्रवार रात को भी सेक्टर-3 में लोगों ने सड़क जाम की। बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-64 स्थित बिजलीघर पहुंचकर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। सेक्टर-8 में लोगों ने बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और धरना देकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घरों में बिजली नहीं आने से उन्हें लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने मांग की कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आम जनता को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद कई स्थानों पर डीजल जनरेटर चलाए
बिजली संकट का असर आवासीय सोसाइटियों से लेकर अस्पतालों, फैक्टरियों और शोरूम तक दिखाई दिया। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों को डीजल जनरेटर चलाकर कामकाज जारी रखना पड़ा। इससे डीजल की मांग भी बढ़ गई। ग्रेप-एक के तहत डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध होने के बावजूद बिजली संकट के चलते कई स्थानों पर जनरेटर चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed