फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protesters stopped trucks carrying garbage to the Pratapgarh dumping yard.

Faridabad News: प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड में कूड़ा ले जा रहे ट्रकों को प्रदर्शनकारियों ने रोका

Tue, 08 Sep 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Protesters stopped trucks carrying garbage to the Pratapgarh dumping yard.
फरीदाबाद प्रतापगढ़ में डंपिंग यार्ड के विरोध में बैठे ग्रामीणों ने मिलने पहुंचे विधायक सतीश फाग
लोगों का आरोप, बड़ी मात्रा में कूड़ा डालने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है
विज्ञापन


विरोध के दौरान विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड में शहर का कूड़ा डालने के विरोध में सेक्टर-56 के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कचरा लेकर पहुंच रहे ट्रकों को रोक दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ी मात्रा में कचरा प्रतापगढ़ में ही डाला जा रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध के दौरान एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फागना भी प्रदर्शनकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कूड़ा लेकर पहुंची करीब 15 गाड़ियों को वापस भेज दिया। लोगों का कहना था कि डंपिंग यार्ड में क्षमता से अधिक कचरा पहुंचने के कारण स्थिति लगातार खराब हो रही है। दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों के लिए घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से कचरे की मात्रा नियंत्रित करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


विधायक सतीश फागना ने कहा कि प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड में रोजाना करीब 40 से 45 कूड़े से भरे ट्रक पहुंच रहे हैं। इतनी बड़ी मात्रा में कचरा आने से पूरा क्षेत्र बदबू से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन केवल चार से पांच गाड़ियां ही कूड़ा डालने के लिए आनी चाहिए। विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि कचरा प्रबंधन की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article