फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protest held against the installation of a mobile tower.

Faridabad News: मोबाइल टावर लगाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 11 Apr 2026 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Protest held against the installation of a mobile tower.
राजीव कॉलोनी के लोगों ने कहा, सेहत पर पड़ेगा गंभीर असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित राजीव कॉलोनी में 110 फीट ऊंचे मोबाइल टावर लगाने को लेकर शुक्रवार को स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 9 बजे पवन हॉस्पिटल के पास कॉलोनी के लगभग 100 लोग एकत्रित हुए और टावर लगाए जाने के खिलाफ नारेबाजी की।

निवासियों का कहना है कि मोबाइल टावर से निकलने वाली तरंगों का आसपास रहने वाले लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। आरडब्ल्यूए प्रधान जयराम, हरवीर, अमित कुमार व जीतू ने बताया कि कॉलोनी के आसपास कई स्कूल और शैक्षणिक संस्थान मौजूद हैं, जहां पढ़ने वाले बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान स्थिति को देखते हुए दोपहर करीब 2 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप किया। बिल्लू, लाल सिंह, जेएल शर्मा व अन्य लोगों ने प्रशासन से टावर लगाने की अनुमति तुरंत रद्द करने की मांग की। उन्होंने बताया कि इसका लोगों पर काफी गहरा असर पड़ेगा। बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति चिंताजनक हो जाएगी। वे टावर को यहां नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें शांत रहने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से थाने आकर अपनी बात रखने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने निवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभागों के साथ मिलकर उचित समाधान निकाला जाएगा।


काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराकर प्रदर्शन समाप्त कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होता, वे अपना विरोध जारी रखेंगे। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed