फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protest at Minister Vipul Goel's office against the demolition drive.

Faridabad News: तोड़फोड़ के विरोध में मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 15 Jul 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Protest at Minister Vipul Goel's office against the demolition drive.
आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने आंदोलन स्थगित किया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ के विरोध में मंगलवार को सेक्टर-16 स्थित कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। सीटू और नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा, पुनर्वास और कॉलोनी को नियमित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के भाई अशोक गोयल ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका ज्ञापन लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की नई नीति बनने तक आगे किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।
अशोक गोयल ने कहा कि मंत्री विपुल गोयल पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि जब तक सरकार पुनर्वास और नियमितीकरण को लेकर कोई नीति नहीं बनाती, तब तक किसी भी मकान को नहीं तोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। संघर्ष समिति ने बताया कि जिन परिवारों के मकान पहले तोड़े जा चुके हैं, उन्हें 16 जुलाई को सुबह 10 बजे नगर निगम कार्यालय बुलाया गया है। यहां प्रभावित परिवारों से मुआवजे के दावे से संबंधित दस्तावेज लिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस बीच ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन, हरियाणा की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जुड़े अधिवक्ताओं की चार सदस्यीय टीम ने भी नेहरू कॉलोनी का दौरा किया। टीम में एडवोकेट रणधीर सिंह साथी, राजविंदर सिंह चंदी, कुलदीप सिंह राणा और शिव कुमार जोशी शामिल रहे। अधिवक्ताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें कानूनी सहायता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो मामले को उच्चतम न्यायालय तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article