फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protest and rain hindered yet 450 houses were broken

खोरी : विरोध और बारिश ने डाली बाधा फिर भी 450 मकान तोड़े

Tue, 27 Jul 2021 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Protest and rain hindered yet 450 houses were broken
खोरी गांव अवैध निर्माणों को तोड़ता नगर निगम तोड़फोड़ दस्ता। अमर उजाला - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से खोरी गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को टीम ने पुरानी खोरी से सटे क्षेत्र में कार्रवाई की। बारिश के कारण थोड़ी बाधा जरूर आई, लेकिन बारिश रुकने के बाद फिर कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस दौरान करीब 450 मकानों को तोड़ा गया। कुछ जगह लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। निगम प्रशासन के अनुसार खोरी में अब तक करीब 80 फीसदी अवैध कब्जों को खाली करवा दिया गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सात जून को आदेश जारी कर नगर निगम और हरियाणा सरकार को खोरी गांव में अवैध भवनों को तोड़ने के आदेश जारी किए थे। पिछले दिनों कोर्ट में सुनवाई के बाद निगम को तोड़फोड़ करने के लिए चार सप्ताह का और समय दिया है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि अरावली के जंगल की जमीन को फिर से जंगल में तब्दील किया जा रहा है। इसके साथ ही बेघर होने वाले घरों के लिए पुनर्वास योजना लाई जाए।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए नगर निगम द्वारा गांव में लगातार तोड़फोड़ कार्रवाई की जा रही है। नई खोरी में तोड़फोड़ के बाद अब निगम का तोड़फोड़ दस्ता पुरानी खोरी की ओर बढ़ा है। मंगलवार को तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में लोगों ने गलियों में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। कुछ लोगों को घरों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। करीब छह घंटे चली कार्रवाई के दौरान दो व तीन मंजिल के 450 मकान को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद पुलिस रही सतर्क
पुरानी खोरी में तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में सोमवार को लोगों ने सरकार, नगर निगम और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों के पत्थर बरसाए जाने पर जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग किया था। मंगलवार को तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस काफी सतर्क दिखी। गांव में हर घर में पुलिस कर्मी तैनात थे जिससे कि विरोध करने वाले लोगों को घरों में ही रोका जा सके। इसके अलावा गलियों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। चौक-चौराहों को सील कर दिया गया। लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई।
राधा स्वामी सत्संग भवन में दिया आश्रय
नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे तक बारिश होने की वजह से सुबह 11 बजे अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया जा सका। उन्होंने बताया कि दिल्ली क्षेत्र की तरफ से अतिक्रमण हटाने का कार्य पूरा करने के बाद अब पुरानी खोरी की तरफ अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया है।

नगर निगम द्वारा पुनर्वास के लिए आवेदन करने का कार्य भी राधा स्वामी सत्संग ब्यास में किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि खोरी क्षेत्र से 11 लोगों ने अस्थाई शेल्टर होम में आने के लिए इच्छा जाहिर की थी और इन सभी को राधा स्वामी सत्संग भवन में आश्रय दिया गया है। शेल्टर होम में किसी भी तरह की मदद के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव विकास कुमार के मोबाइल 9812469292 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed