फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protest against fee hike in medical colleges

मेडिकल कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2020 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Protest against fee hike in medical colleges
फरीदाबाद मेडिकल कालेज में फीस बढ़ोतरी के विरोध में सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर उपायुक्त को ज्ञापन दे? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ाकर 53 हजार से 10 लाख करने पर कांग्रेसियों ने विरोध शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने एकजुट होकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त यशपाल यादव को सौंपा गया। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा के मीडिया सलाहकार रहे राकेश तनेजा के निधन पर दो मिनट का शोक भी जताया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदेश की खट्टर सरकार पर मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ाकर छात्रों के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया हुए कहा कि हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस 53 हजार से बढ़ाकर सीधा 10 लाख रुपये सालाना करने के बाद गरीब, दलित एवं पिछड़े हुए छात्र डॉक्टर बनने से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने सरकार के इस कदम की कठोर आलोचना की और इसे सरकार का छात्र विरोधी कदम बताया।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने बताया कि सरकार के नए आंकड़ों के बाद एक गरीब व साधारण परिवार के बच्चे को भी डॉक्टर बनने के लिए 40 लाख रुपये का इंतजाम करना होगा। जोकि गरीब व साधारण परिवारों के बस की बात नहीं है। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए इस छात्र विरोधी कदम से उन छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा, जो प्रतिभावान तो हैं, परंतु उनमें सरकार की बढ़ाई हुई फीस भरने का सामर्थ्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता योगेश कुमार ढींगडा, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed