{"_id":"6ada504bbbe9d47653008c55","slug":"protest-against-dumping-of-waste-in-nit-5-councillor-sends-the-vehicle-back-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83457-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी-5 में कूड़े फेंकने का किया विरोध, पार्षद ने वापस लौटाई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी-5 में कूड़े फेंकने का किया विरोध, पार्षद ने वापस लौटाई गाड़ी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक शहर फरीदाबाद में कूड़े का मसला हल होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां और कूड़ा फेंका जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी एनआईटी-5 में कूड़ा फेंकने आई गाड़ी का लोगों ने विरोध किया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्षद भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कूड़े की गाड़ी को वापस लौटा दिया।
एनआईटी-5 में जिला उद्योग केंद्र के बिल्कुल बगल में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। पॉश कालोनी और जिला उद्योग केंद्र के साथ ही यहां पर अन्य कई सरकारी विभागों के कार्यालय हैं। इसके बाद भी यहां कूड़े का ढेर लगा रहता है। इलाके के लोग लंबे समय से कूड़ा हटाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को कूड़े की एक गाड़ी यहां पहुंची और कूड़ा फेंकने की कोशिश की लेकिन इलाके के लोगों ने उसे रोक दिया और विरोध शुरू कर दिया। क्षेत्र के पार्षद जसवंत सिंह भी मौके पर पहुंच गए और कूड़े की गाड़ी को वापस लौटा दिया। उन्होंने बताया कि इलाके में किसी को भी कूड़ा नहीं फेंकने दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों से भी बात की जा रही है कि जो कूड़ा इलाके में पहले से जमा है, उसे वहां से हटवाया जाए। पार्षद जसवंत सिंह ने बताया कि कूड़े के कारण इलाके के लोग काफी परेशान हैं इसलिए लगातार निगरानी की जा रही है कि अब दोबारा यहां कूड़ा न डाला जाए।