फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protecting the health of workers is the priority of the government: Krishna Pal Gurjar

श्रमिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण पाल गुर्जर

Thu, 07 May 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Protecting the health of workers is the priority of the government: Krishna Pal Gurjar
ईएसआईसी की देशव्यापी स्वास्थ्य जांच योजना शुरू, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों को मिलेगी निशुल्क जांच सुविधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक और असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। श्रमिक देश की प्रगति की सबसे मजबूत कड़ी हैं। यह बातें एनआईटी स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहीं। इसके तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने देशव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच अभियान की शुरुआत की है। ईएसआईसी अधिकारियों के अनुसार पहले ही दिन 400 से अधिक बीमाकृत व्यक्तियों ने स्वास्थ्य जांच के लिए पंजीकरण कराया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं ताकि श्रमिक स्वस्थ रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें। इसके तहत 40 वर्ष से अधिक आयु के बीमित श्रमिकों की सीबीसी, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, थायरॉइड जांच, ब्लड शुगर, ईसीजी और चेस्ट एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण जांचें निशुल्क कराई जाएंगी। वहीं हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम नहीं बल्कि श्रमिकों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से श्रमिकों के हित में यह बड़ा कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed