फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Proposals for development projects in Nuh

Faridabad News: नूंह में विकास कार्यों के एक सप्ताह में मांगे प्रस्ताव

Thu, 05 Feb 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Proposals for development projects in Nuh
नूंह। लघु सचिवालय स्थित मीटिंग रूम में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त अखिल पिलानी ने की। बैठक में जिले में प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से प्रपोजल, ड्राइंग और लागत अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में स्विमिंग पूल निर्माण, स्कूलों में ड्यूल डेस्क, वेट लिफ्टिंग हॉल, अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने तथा सीएचसी-पीएचसी अपग्रेड करने की योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण व मल्टीपर्पज हॉल, हुनर-हट, तावड़ू में ऑडिटोरियम व इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, भादस में अमृत सरोवर और पुन्हाना व तावड़ू में सद्भावना मंडप निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे। सभी विभागों को एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए, ताकि मंजूरी के बाद कार्य शीघ्र शुरू हो सकें। बैठक में कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed