फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Proposal sent to Chandigarh for door-to-door garbage collection

Faridabad News: घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए चंडीगढ़ भेजा प्रस्ताव

Tue, 17 Jun 2025 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Proposal sent to Chandigarh for door-to-door garbage collection
सरकार की मंजूरी के बाद लोगों को मिल पाएगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में करीब 1 साल से स्थानीय लोग आरडब्ल्यूए व पार्षदों की मदद से घर-घर से कूड़े का उठाव करवा रहे हैं। वहीं निगम की तरफ से घर-घर से कूड़ा उठाने को लेकर चंडीगढ़ फाइल भेज दी गई है। प्रस्ताव पर मोहर लगने के बाद ही निगम लोगों को घर-घर से कूड़ा उठाने की सुविधा दे पाएगा।

निगम के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम क्षेत्र में करीब 50 मास्टर कलेक्टर पॉइंट बना रखे हैं। इन सभी पॉइंट से कूड़ा उठाने के लिए निजी कंपनी को ठेका दे रखा है। वहीं इसके अलावा करीब 90 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 10 जेसीबी क्षेत्र में कूड़ा उठाने का काम कर रही हैं। इसी के साथ 500 बल्क वेस्ट जनरेटर भी चिन्हित किए जा चुके हैं। इन सभी को नोटिस देकर सूखे व गीले कूड़े का निस्तारण अपने स्तर पर करने के लिए कहा गया है। घर घर से कूड़ा उठाने का ठेका जिस कंपनी के पास था, जिसे ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। इसके बाद से स्थानीय आरडब्ल्यूए व पार्षद लोगों व निजी सफाई कर्मचारियों के बीच समन्वय बनाकर सफाई करवा रहे हैं।
विज्ञापन


निगम की तरफ से इसके लिए सरकार को लिखकर भेजा जा चुका है। इस समस्या के निवारण के लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही इसका भी निदान कर दिया जाएगा। वहीं जानकारों का कहना है कि प्रस्ताव कई सौ करोड़ का है इसे पास होने में अभी समय लगेगा। करीब 6 माह का समय इस पूरी प्रक्रिया में लग सकता है। इसके बाद निगम घर-घर से कूड़े का उठान शुरू करवा देगा। इस बार कंपनी के साथ निविदा भी लंबे समय की होगी तो लोगों को कुछ समय बाद बार- बार बार परेशान भी नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए निगम की तरफ से प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इसपर काम करना शुरू कर दिया जाएगा। - नितिन कादियान, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed