{"_id":"6acd3417b7aab744f50af999","slug":"property-to-be-sealed-if-property-tax-is-in-arrears-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82579-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पांच लाख से अधिक गृहकर बकाया तो सील होगी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पांच लाख से अधिक गृहकर बकाया तो सील होगी संपत्ति
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में 122 यूनिट निगम के निशाने पर, अब तक 18 संपत्तियां सील
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गृहकर जमा नहीं कराने वाले बड़े बकायेदारों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बल्लभगढ़ जोन में पांच लाख रुपये से अधिक गृहकर बकाया रखने वाली 122 संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इनमें सरकारी संपत्तियां भी शामिल हैं। निगम ने बकायेदारों को नोटिस जारी करने के साथ संपत्तियां सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
बल्लभगढ़ जोन-दो की क्षेत्रीय गृहकर अधिकारी दीपा पब्बी के अनुसार, उनके क्षेत्र में 83 यूनिट पर पांच लाख रुपये से अधिक गृहकर बकाया है। इनमें 16 सरकारी संपत्तियां शामिल हैं। सभी संबंधित बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें बकाया जमा कराने और सुनवाई के लिए बुलाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जोन-एक में 39 संपत्तियां चिह्नित की गई थीं। क्षेत्रीय गृहकर अधिकारी संजय चपराना ने बताया कि इनमें से आठ यूनिट के संचालकों ने बकाया राशि जमा करा दी है।
निगम ने दी सीलिंग की चेतावनी
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त करण सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ में अब तक करीब 18 यूनिट सील की जा चुकी हैं। उन्होंने बकायेदारों से जल्द गृहकर जमा कराने की अपील की। निर्धारित प्रक्रिया के बाद भी भुगतान नहीं करने वालों की संपत्तियां सील की जाएंगी।