Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Property ID and tax information will be available in one call

Faridabad News: एक कॉल में मिलेगी प्रॉपर्टी आईडी और टैक्स की जानकारी

Sat, 14 Feb 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Property ID and tax information will be available in one call
- निगम ने जल्द ही कॉल सेंटर शुरू करने की घोषणा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। वित्त वर्ष की समाप्ति नजदीक आते ही नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली अभियान को तेज कर दिया है। 31 मार्च अंतिम तिथि होने के चलते बकायेदारों को समय रहते भुगतान करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए जल्द ही कॉल सेंटर शुरू करने की घोषणा की गई है जहां एक कॉल पर प्रॉपर्टी आईडी और टैक्स से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि हर साल वित्त वर्ष के अंतिम दो महीनों में टैक्स वसूली का दबाव बढ़ जाता है। कई लोग अंतिम समय तक भुगतान टालते हैं, जिससे न केवल राजस्व प्रभावित होता है बल्कि दंडात्मक कार्रवाई की नौबत भी आती है। ऐसे में इस बार निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए पहले ही जागरूकता और कार्रवाई दोनों मोर्चों पर काम शुरू कर दिया है।निगम द्वारा प्रस्तावित कॉल सेंटर के जरिये नागरिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी, बकाया राशि, भुगतान की स्थिति और अन्य तकनीकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अक्सर देखा गया है कि गलत प्रॉपर्टी आईडी, रिकॉर्ड में त्रुटि या नोटिस की जानकारी न मिलने के कारण लोग समय पर टैक्स जमा नहीं कर पाते हैं। कॉल सेंटर इन समस्याओं के समाधान में मदद करेगा। यह पहल खासतौर पर उन बुजुर्गों और व्यस्त कामकाजी लोगों के लिए राहत साबित होगी, जो निगम कार्यालयों के चक्कर लगाने में असमर्थ रहते हैं।
विज्ञापन


सभी जोन में लगेंगे विशेष कैंप

टैक्स वसूली को आसान बनाने के लिए निगम सभी जोन में विशेष प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन कैंप लगाएगा। इन कैंपों में मौके पर ही बकाया राशि की जानकारी देकर भुगतान की सुविधा दी जाएगी। कैंपों की तिथियां और स्थान जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे। पिछले वर्षों में लगाए गए कैंपों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर ही भुगतान किया था, जिससे निगम को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस बार भी निगम को उम्मीद है कि कैंपों के माध्यम से लंबित मामलों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बकायेदारों पर सख्ती जारी

निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग और अन्य दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई सरकारी कार्यालयों और निजी संपत्तियों पर समान रूप से लागू होगी। निगम का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद टैक्स न जमा करने वालों को अब राहत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed