फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Property dealer was beaten to death, four people committed the crime

प्रापर्टी डीलर की पीट पीट कर हत्या, चार लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 11 Nov 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Property dealer was beaten to death, four people committed the crime
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में देर रात चार लोगों ने मिलकर धारदार हथियार, लोहे की रॉड और लाठी डंडे से हमला कर प्रापर्टी डीलर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान भगत सिंह के रूप में की गई है। वारदात के समय वह दूध लेकर अपने घर जा रहे थे। हत्या का कारण लेन-देन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसमें नामजद दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जवाहर कॉलोनी निवासी भगत सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग थे। देर रात करीब 10:30 बजे वह दुकान से दूध लेकर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे चार लोगों ने उन पर धारदार हथियार, लाठी-डंडे, हॉकी और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। इसमें वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीखपुकार सुनकर उनके भाई रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। भाई को बचाने आए रणजीत को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। रणजीत ने बताया कि भाई को बुरी तरह पीटने के बाद चारों स्कूटी से फरार हो गए। मारपीट से भगत के सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिजन उनको उपचार के लिए सबसे पहले बीके अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने भगत सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना सारण में हत्या व जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत आरोपी गुरमीत, बाबू नेपाली और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच जुट गई है।
विज्ञापन

जान की भीख मांगता रहा भगत, नहीं पसीजा आरोपियों का दिल
भगत सिंह हमलावरों से अपनी जान की भीख मांगता रहा। लेकिन आरोपियों के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उनका दिल नहीं पसीजा और वह बेरहमी से उसको पीटते रहे। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे और बचाने की कोशिश की तो हथियार लहराते हुए आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। दहशत के मारे लोग दूर खड़े हो गए। परिजनों के मुताबिक भगत सिंह की आरोपियों के साथ लेन-देन को लेकर रंजिश चल रही थी। इसे लेकर पहले भी कई बार भगत सिंह का उनके साथ विवाद हो चुका था। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed