फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Property dealer shot after entering his house, two arrested

Faridabad News: घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, दो गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2023 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Property dealer shot after entering his house, two arrested
नैनीताल में जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के पाॅश इलाकों में शामिल सेक्टर 15 ए में शुक्रवार रात चार युवकों ने घर में घुसकर एक प्राॅपर्टी डीलर के सीने में गोली मार दी। आरोपियों व डीलर के बीच नैनीताल में जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर विवाद था। घायल डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रॉपर्टी डीलर के बेटे नरेश मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। पिता अशोक मित्तल (68) सेक्टर-15 ए में अकेले रहते हैं। उन्होंने तुलसी नाम की महिला को घरेलू सहायिका के रूप में घर पर रख रखा है। शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे उनके एक जानकार ने फोन पर सूचना दी कि सेक्टर 15 ए निवासी कुलवंत चहल ने पिता अशोक मित्तल को गोली मार दी है। नरेश व अन्य परिजन उन्हें अस्पताल में लेकर गए। घायलावस्था में अशोक ने बेटे को बताया कि कुलवंत तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर एक जमीन के मामले में पैसों का लेनदेन करने आया था। आरोपी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और धमकाकर गेट खुलवा लिया। कुलवंत ने कहा कि अमरीश चौधरी ने जो पैसे एडवांस दिए थे, उन्हें वापस दो। अशोक ने पैसों के किसी भी प्रकार के लेनदेन की बात से साफ इंकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने पिता को गोली मार दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी कुलदीप को कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अलावा संजय नाम के युवक को भी पकड़ा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपियों के अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा और हथियार बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed