फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Property dealer in Faridabad commits suicide by jumping from 14th floor police recover suicide note

Haryana: दोस्त के घर जाकर प्रॉपर्टी डीलर 14वीं मंजिल से कूदा, सुसाइड नोट में लिखा संजय हिसाब नहीं कर रहा...

Sat, 18 Oct 2025 07:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 07:39 PM IST
सार

मृतक राज कुमार शनिवार सुबह अपनी चावला कॉलोनी के पार्क में घूमने के लिए गए थे। घूमने के बाद जब वह वापस घर आए तो आधे घंटे के बाद वह अचानक से सीकरी अपने दोस्त के फ्लैट पर जा पहुंचे। दोस्त फ्लैट पर मौजूद नहीं था। कुछ समय के बाद मृतक राजकुमार 14वीं मंजिल के टेरिस पर गए और कूद गए। मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था।

विज्ञापन
Property dealer in Faridabad commits suicide by jumping from 14th floor police recover suicide note
मृतक राज कुमार और सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांव सीकरी स्थित अवदित्य सोसाइटी में 14वें फ्लोर पर बने टेरिस से कूदकर प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने सात से आठ लोगों पर आठ करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। थाना 58 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के खिलाफ सेक्टर 58 में धोखाधड़ी और जबरन वसूली के दो केस भी दर्ज हैं। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राज कुमार चौधरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

दोस्त के घर गए थे, वो नहीं मिला तो कूद गए
सीकरी चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौधरी बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी के रहने वाले थे। शनिवार को वह अवदित्य सोसाइटी में दोस्त दिनेश के फ्लैट पर गए थे। लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं थे। मानसिक रूप से परेशान राजकुमार ने सोसाइटी के 14वें फ्लोर के टेरिस पर पहुंचकर वहां से छलांग लगा दी और कार के ऊपर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राज कुमार के दो बेटे हैं। राज कुमार ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने पार्टनर संजय शर्मा सहित कई लोगों पर पैसे गबन का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह गए थे पार्क में घूमने के लिए
मृतक राज कुमार शनिवार सुबह अपनी चावला कॉलोनी के पार्क में घूमने के लिए गए थे। घूमने के बाद जब वह वापस घर आए तो आधे घंटे के बाद वह अचानक से सीकरी अपने दोस्त के फ्लैट पर जा पहुंचे। दोस्त फ्लैट पर मौजूद नहीं था। कुछ समय के बाद मृतक राजकुमार 14वीं मंजिल के टेरिस पर गए और कूद गए। मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें मृतक ने अपने पार्टनर सहित कई लोगों पर करीब आठ करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

सुसाइड नोट में क्या लिखा?
सुसाइड नोट में मृतक राजकुमार चौधरी ने लिखा है कि पार्टनर संजय शर्मा उनके आठ करोड़ रुपये का हिसाब नहीं कर रहा है। अब वह एक-एक रुपये के लिए परेशान है। मृतक ने नोट में ये भी लिखा है कि मैने पुनीत और विनीत के कहने पर गांव सीकरी के पास उनके नाम करीब चार कनाल जमीन की जीपीए कर दी थी। जिसको इन्होंने सवा करोड़ रुपये में बेच दिया लेकिन मुझे पैसे नहीं दिए। दिनेश सरपंच के खाते में 20 लाख रुपये डलवाए गए हैं लेकिन उसने मुझे पैसा नहीं दिया है। फतेहपुर के रहने वाले सब्बीर को 19 लाख रुपये डेढ़ साल पहले दिए थे लेकिन उसने अभी तक कोई पैसा नहीं दिया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed