{"_id":"688916f3279abcd33f0da4b6","slug":"property-dealer-dies-under-suspicious-circumstances-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48147-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
मकान के पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 में 28 साल के प्राॅपर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। वहीं परिजनों ने उनके साथियों पर फांसी देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना सेक्टर 8 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मेरठ के गांव ग्राम धुम्मा नगली निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उसका बेटा आवेदित (33) पिछले तीन सालों से सेक्टर आठ में किराये के मकान में रह रहा था। किराये के मकान पर उसके दो दोस्त यतिन व अमित के साथ प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करता था। 28 जुलाई की सुबह उनको सूचना मिली कि आवेदित अस्पताल में भर्ती है। परिजन जब अस्पताल में पहुंचे तो उनको पता चला कि उसकी माैत हो गई है।
मृतक के जीजा नरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है कि दोस्त यतिन और अमित आवेदित के साथ प्रॉपर्टी का काम करते हैं। आवेदित के पिता विरेन्द्र ने बताया कि यतिन और अमित की ओर से उनके बेटे को काम के लिए धमकाया गया था। वहीं यतिन ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वह आवेदित के घर आया तो कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज लगाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर उन्होंने खिड़की से देखा कि आवेदित पंखे से लटका हुआ है। उसके बाद उसने मां को घर से बुलाया और आवेदित को उतारकर अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यतिन मृतक का दूर का रिश्तेदार है।