{"_id":"6a738588e57aeee790067027","slug":"property-dealer-abducted-in-his-own-car-after-being-spotted-alone-two-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76688-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अकेला देखकर प्रॉपर्टी डीलर का उसी की कार में किया था अपहरण, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अकेला देखकर प्रॉपर्टी डीलर का उसी की कार में किया था अपहरण, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
लूटपाट के बाद गांव टिकावली के पास छोड़कर भाग गए थे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण और लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हेमंत उर्फ अन्नू (24) और राजा (18) निवासी गांव चौंडेरा , बुलंदशहर, हाल निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं और डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को लगभग दो घंटे तक उसी की कार में अपहरण कर घुमाते रहे और गमछे से गर्दन दबाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले के तीसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है, जिसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, भारत कॉलोनी निवासी अमरेश पाठक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। 26 जुलाई की रात वह अपनी कार से जा रहे थे। रास्ते में खड्डा कॉलोनी के पास जैसे ही वह कार रोककर नीचे उतरे, वहां से गुजर रहे आरोपियों ने उन्हें अकेला देखा। उसी वक्त तीनों बदमाशों ने मौका पाते ही अमरेश पाठक को जबरन पकड़ लिया और उनकी ही कार की पिछली सीट पर खींचकर बैठा दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित से 4,600 रुपये, दो फाेन, दो डेबिट कार्ड और हाथ की घड़ी लूट ली। इसके बाद आरोपी पीड़ित को कार सहित भूपानी थाना क्षेत्र के गांव टिकावली के पास छोड़कर और कार की चाबी अपने साथ लेकर भाग गए।
विज्ञापन
तीसरे आरोपी की हुई पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेंट्रल ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों भाइयों को धर दबोचा। दोनों आरोपी 10वीं पास हैं। आरोपियों ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर वारदात कबूल की है। पुलिस ने तीसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार दोनों भाइयों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।