फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Programs organized to improve mental and physical health.

Faridabad News: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए कार्यक्रम आयोजित

Thu, 23 Jul 2026 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Programs organized to improve mental and physical health.
फरीदाबाद। मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिले के निजी कॉलेज में चार दिवसीय रक्केन हो ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। डीएवी सेंटनरी कॉलेज के योग क्लब और स्पिरिचुअल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह विशेष शिविर 26 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग एवं ऊर्जा चिकित्सा के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षक डॉ. विजयवंती, वसुधा, प्रेम तिवारी और अजय ने प्रतिभागियों को रक्केन हो थेरेपी की वैज्ञानिक तकनीकों से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि यह थेरेपी शरीर में रक्त संचार को सुचारु बनाने और तनाव घटाने में बेहद कारगर है। इसके साथ ही ध्यान और प्राणायाम का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। पहले ही सत्र में प्रतिभागियों ने थकान और तनाव दूर होने का अनुभव साझा किया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं व्यस्त दिनचर्या के बीच सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सीख देती हैं। वहीं संयोजक डॉ. ममता, डॉ. सोनिया नरूला और रितु ने बताया कि आने वाले दिनों में थेरेपी की उन्नत तकनीकों का अभ्यास कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed