फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Programme on small and medium scale industries

Faridabad News: लघु एवं मध्यम उद्योग पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

Tue, 14 Oct 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Programme on small and medium scale industries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। फरीदाबाद के मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के साथ संयुक्त रूप से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लघु एवं मध्यम उद्योग को लेकर चर्चा की गई। इसमें लघु एवं मध्यम उद्योग की आवश्यकता और किस तरह से वह देश की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी हैं इन पर भी चर्चा की गई।
इसके साथ ही सिडबी औद्योगिक विकास के फायदों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में जीएसटी में घटाए गए टैक्स स्लैब से लघु एवं मध्यम उद्योग को फायदे को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उद्योगपति एवं रोटेरियन नवदीप चावला ने बताया कि लघु एवं माध्यम उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। इसकी महत्ता को समझते हुए भारत सरकार ने इसे ओर अधिक मजबूती देने के लिए विशेष योजनाएं आरंभ कर इस सेक्टर को नई गति प्रदान की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रदीप मोहंती समेत वीरभान शर्मा, हेमंत शर्मा, दीपक प्रसाद, एमसी मलिक, महिंदर पाल, नितिन धीमन, संदीप सिंघल, जगदीश शर्मा, पुष्पिंदर सिंह, सुनील सचदेवा, पारुल रत्रा, बीके गुप्ता, सीएल जैन, जगदीश सचदेव और ऋषि त्यागी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed