फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Professors will relieve mental stress of students

Faridabad News: छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करेंगे प्राध्यापक

Mon, 13 Jul 2026 05:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Professors will relieve mental stress of students
क्लासरूम में ही मिलेगा सही मार्गदर्शन, प्राध्यापक बनेंगे मेंटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कॉलेज की पढ़ाई और भविष्य की चिंता से युवा अक्सर मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। विद्यार्थियों की इसी गंभीर समस्या को भांपते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने सराहनीय और सकारात्मक पहल शुरू की है। अब कॉलेजों के प्राध्यापक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देंगे, बल्कि वे खुद एक मेंटर और गाइड बनकर छात्रों की मानसिक समस्याओं का स्थायी समाधान भी करेंगे।


इस मुहिम के तहत जिले के सरकारी महाविद्यालयों के टीचिंग स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस प्रशिक्षण का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि प्रोफेसर अब क्लासरूम में ही उन बच्चों की पहचान कर सकेंगे, जो किसी न किसी मानसिक तनाव, परीक्षा के डर या कॅरिअर की चिंता में डूबे हुए हैं। अक्सर देखा जाता है कि छात्र झिझक या डर के कारण अपने मन की बात किसी से कह नहीं पाते और अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। ऐसे में अब शिक्षक खुद आगे बढ़कर बच्चों से सीधा संवाद करेंगे, उनके मन से डर और झिझक को दूर करेंगे। साथ ही समय रहते उन्हें सही रास्ता दिखाएंगे ताकि कोई भी छात्र तनाव में आकर कोई गलत कदम न उठाए। जिले के नेहरू कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज और खेड़ी गुजरान कॉलेज से 100 से अधिक प्राध्यापकों ने पहले दिन इस प्रशिक्षण में हिस्सा लिया है। उच्चतर शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता ने बताया कि विभाग का लक्ष्य हर कॉलेज शिक्षक को इस काबिल बनाना है कि वे बच्चों के बदलते व्यवहार और मानसिक स्थिति को आसानी से समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed