फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Professor attacked with knife, seriously injured

Faridabad News: प्रोफेसर पर चाकू से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Fri, 23 Jan 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Professor attacked with knife, seriously injured
कॉलेज के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर सुबह के समय दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

एक महिला प्रोफेसर सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जसाना स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड रिसर्च के प्रोफेसर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नीलम बाटा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। थाना तिगांव पुलिस ने एक महिला प्रोफेसर सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।


जानकारी के अनुसार सुभाष शुक्ला प्रोफेसर हैं। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश अयोध्या के रहने वाले हैं और यहां पर खेड़ी पुल के पास भारत कॉलोनी में रहते हैं। वह रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की सुबह ऑटो में सवार होकर कॉलेज पहुंचे थे। कॉलेज के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक महिला आरोपी सहित पांच बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया। प्रोफेसर हस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में बादशाह खान अस्पताल लेकर गए। यहां से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन



तिगांव एसीपी अशोक वर्मा ने बताया कि प्रोफेसर को गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed