फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Products made from sandalwood are attracting people

Faridabad News: चंदन से बने उत्पाद लोगों को कर रहे आकर्षित

Sun, 02 Feb 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Products made from sandalwood are attracting people
सरस मेले में कर्नाटक से आए कौशर अहमद बेच रहे इत्र, धूप, फेसपैक व अन्य सामान
विज्ञापन

भारती दुबे
फरीदाबाद। सरस मेले में कर्नाटक के चंदन से बने उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसमें चंदन से बनी इत्र, धूप, फेसपैक व अन्य चीजें शामिल हैं। इसके साथ ही रोजवुड इनले से बनी तस्वीरें लोगों को भा रहीं हैं। यहां उपलब्ध इत्र की खुशबू लोगों को आकर्षित कर रही हैं जिससे लोग इत्र को काफी पसंद कर रहे हैं।
कर्नाटक से आए कौशर अहमद ने कहा कि वे सभी चीजें अपने हाथों से बनाते हैं। इसके साथ ही 25 महिलाओं को रोजगार भी दिया है। सभी चीजें असली चंदन से बनाई गईं हैं। लोगों को सरस मेला काफी भा रहा हैं। इत्र के साथ- साथ रोजवुड इनले से बनी तस्वीरें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। यह सभी तस्वीरें हाथों से बनाई गई हैं।
विज्ञापन

कौशर ने बताया कि वे इससे पहले देश के विभिन्न राज्यों में अपनी कला का प्रर्दशन कर चुके हैं। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों से लोग चंदन की चीजों को ऑनलाइन भी मंगवा रहे हैं। सरस मेले में अधिक संख्या में लोग आ रहे हैं जिससे उनका मुनाफा काफी अच्छा हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चंदन की चीजों का उत्पादन वे पीढ़ियों से कर रहे हैं। जिसको लोग बेहद पसंद कर रहे हैं उनका पूरा परिवार खुद असली चंदन से चीजों को बनाता है। लोग अपने घरों के लिए अगरबत्ती, धूप, चंदन फेसपैक और इत्र बड़ी खुशी के साथ खरीद रहे हैं। लोगों को मेला काफी लुभा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed