फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Production affected in 450 companies due to power failure in IMT

Faridabad News: आईएमटी में बिजली गुल होने से 450 कंपनियों में उत्पादन प्रभावित

Tue, 11 Apr 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Production affected in 450 companies due to power failure in IMT
नवादा सब स्टेशन में आग लगने से हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नवादा सब स्टेशन में मंगलवार सुबह आग लगने से आईएमटी में बिजली ठप रही। जिसकी वजह से कई कंपनियों में उत्पादन प्रभावित हुआ।
आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) के महासचिव आईसी जैन ने बताया कि इस एरिया में छोटी-बड़ी मिलाकर 450 कंपनियां हैं। इसमें लाखों की संख्या में कर्मचारी कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे नवादा सब स्टेशन में आग लग गई, जिसके कारण तार जल गए। आग लगने की वजह से मंगलवार की सुबह 10 बजे से ही इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली ठप है। बिजली ठप होने की वजह से ज्यादातर फैक्ट्रियों ने अपने वर्करों को घर भेज दिया। वहीं, कुछ कंपनियों ने दोपहर तक जनरेटर चलाकर कार्य करने के बाद कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी कर दी। पूरा दिन बिजली ठप रहने की वजह से इंडस्ट्री को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में आए दिन इस तरह की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके लिए बिजली निगम द्वारा दूसरा कोई विकल्प ढूंढना चाहिए ताकि इमरजेंसी के समय में किसी दूसरे पावर हाउस से सप्लाई दी जा सके। उनका कहना है कि मंगलवार शाम छह बजे तक भी बिजली सेवा बहाल नहीं हो सकी। बिजली निगम के कर्मचारी तार ठीक करने में लगे रहे। रात तक बिजली आपूर्ति सही होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed