फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Procurement of mustard starts from 28th March and wheat from 1st April in new grain market Jatauli.

Faridabad News: नई अनाजमंडी जाटौली में 28 मार्च से सरसों व 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरु

Sun, 22 Mar 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Procurement of mustard starts from 28th March and wheat from 1st April in new grain market Jatauli.
पटौदी। नई अनाजमंडी जाटौली में सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च व गेंहू की 1 अप्रैल से शुरु की जाएगी। मार्केट कमेटी के सचिव विपिन यादव यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से सरसों 6,200 रुपये प्रति क्विंटल व गेंहू 2,585 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकारी एजेंसी खरीदेगी।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि अनाजमंडी में किसानों की सुविधाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। इनमें सुलभ शौचालय, पीने के पानी के लिए 7 वाटर कूलर, किसानों को बैठने के लिए बैंच 50, साफ-सफाई, रोशनी की पर्याप्त सभी सुविधाएं की गई है। उन्होंने बताया कि किसान गेट पास के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर व आधार नंबर की फोटो कॉपी लेकर आए और जिस मोबाइल से रजिस्ट्रेशन किया है। उस मोबाइल को अवश्य लेकर आए। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी गेंहू व सरसों की फसलों को साफ-सुथरी लेकर लाए, जिससे कि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट न आए। उन्होंने बताया कि किसान अनाजमंडी में गेहूं व सरसों को स्वयं लेकर आए या अपने द्वारा नामित व्यक्ति को फसल लेकर अनाजमंडी में भेजें, जिसको लेकर बॉयोमेट्रिक से सत्यापन होगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली है वे अपने ट्रैक्टर पर नंबर अवश्य लिखवाए, क्योंकि गेटपास काटने के लिए ट्रैक्टर की फोटो अपलोड होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed