{"_id":"6a08ba20e672ff0dcf032bd4","slug":"proclaimed-offender-planning-to-flee-abroad-arrested-at-delhi-airport-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70119-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विदेश भागने की फिराक में था उद्घोषित अपराधी, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विदेश भागने की फिराक में था उद्घोषित अपराधी, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना धौज पुलिस की टीम ने लुकआउट नोटिस के आधार पर मुस्तैदी दिखाते हुए उद्घोषित अपराधी (पीओ) को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के मादलपुर गांव निवासी मोहम्मद जकरिया के रूप में हुई है।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी मोहम्मद जकरिया के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में पॉक्सो एक्ट (बाल यौन अपराध संरक्षण कानून) के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस और अदालत से छिप रहा था और पेश नहीं हो रहा था। लगातार गैरहाजिर रहने के कारण अदालत ने अक्तूबर 2024 में उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद से थाना धौज पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी करवाया हुआ था।
शुक्रवार, 15 मई को पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी देश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में है और दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुका है। सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई की और हवाई अड्डे पर घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी को दुबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से ठीक पहले ही आईजीआई एयरपोर्ट पर दबोच लिया।