{"_id":"68ecec185c2de908a60721fe","slug":"process-of-handing-over-bptp-colonies-to-municipal-corporation-expedited-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53475-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीपीटीपी कॉलोनियों को नगर निगम को सौंपने की प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीपीटीपी कॉलोनियों को नगर निगम को सौंपने की प्रक्रिया तेज
विज्ञापन
जॉइंट कमिश्नर ने की अहम बैठक, लोगों को क्षेत्र में अब विकास की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की प्लॉटेड कॉलोनियों को नगर निगम को सौंपने की प्रक्रिया को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर विजय पाल यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी, बीपीटीपी बिल्डर प्रतिनिधि और सेक्टर- 75 से 89 तक की विभिन्न सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने बिल्डर की ओर से कॉलोनियों में छोड़े गए अधूरे विकास कार्यों की समस्याओं को विस्तार से रखा। वहीं, बीपीटीपी बिल्डर की ओर से सभी चारों प्लॉटेड कॉलोनियों (सेक्टर 75 से 89) के डीटीसीपी और एचएसवीपी विभाग से संबंधित जरूरी दस्तावेज नगर निगम टीम को सौंपे गए। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही कॉलोनियों को नगर निगम को हैंडओवर किया जाएगा, जिससे बुनियादी सुविधाओं की जिम्मेदारी सरकार के हाथों में आ सकेगी और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
जॉइंट कमिश्नर विजय पाल यादव ने बताया कि दस्तावेजों की जांच के बाद हैंडओवर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा और इसी क्रम में अगली समीक्षा बैठक पांच नवंबर को निर्धारित की गई है। इस बैठक में विभिन्न कॉलोनियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें ब्लॉक बी से सूरजभान शर्मा, ब्लॉक डी से ज्ञानेंद्र खटाना, ब्लॉक ई से सुरेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक एफ से रविंदर चौधरी, ब्लॉक जी से सुमेर खत्री व एमएस भामला व अन्य शामिल रहे।