फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Problems with the service road in front of Next Door Mall

Faridabad News: नेक्स्ट डोर मॉल के सामने सर्विस रोड की हालत बदतर

Mon, 10 Nov 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Problems with the service road in front of Next Door Mall
-निवासियों ने की सड़क की मरम्मत की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 स्थित नेक्स्ट डोर शॉपिंग मॉल के सामने सर्विस रोड पिछले दो साल से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और जगह-जगह पानी भरने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शासन व प्रशासन को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

लोगों ने कहा कि यह सड़क बीपीटीपी द्वारा बनाई जानी है, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। यह सर्विस रोड पार्क फ्लोर सोसाइटी, एडेल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी, वी ब्लॉक मैन एडेल फ्लोर सोसाइटी और कालका पब्लिक स्कूल रोड से होकर गुजरती है। रोजाना हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। बरसात के दिनों में जलभराव से सड़क दिखाई ही नहीं देती है। कई बार बीपीटीपी और निगम अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। -रमेश गुलिया, संयोजक, ग्रेटर फरीदाबाद वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरा क्षेत्र बीपीटीपी के अंतर्गत आता है और सड़क निर्माण की जिम्मेदारी भी उसी की है। दो साल से लोग परेशान हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अगर जल्द से जल्द सड़क निर्माण नहीं होती है तो हमलोग धरना देने को मजबूर होंगे।- सुमेर खत्री, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed